{"_id":"68b21858ade493884b0b8225","slug":"no-clue-found-of-missing-student-from-school-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142896-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्यालय से लापता छात्रा का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्यालय से लापता छात्रा का नहीं लगा सुराग
Sat, 30 Aug 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार रात लापता हुई छात्रा का शुक्रवार को भी पता नहीं चला। खड़ौआ मैरिज हॉल तक सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद वह अदृष्य हो गई। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है, जिसके कारण पुलिस भी असहाय नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले वह दो बार घर से गायब हो चुकी है। जिन लोगों के साथ वह गायब हुई थी, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर चुकी है। पता चला है कि कुछ दिन उसको उसके बुआ के घर रखा गया था। वहां से लाकर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दाखिला कराया गया था। दो दरोगा और चार सिपाहियों की टीम को उसे ढूंढने के लिए लगाया गया है। बता दें कि लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा मंगलवार रात आठ बजे अचानक गायब हो गई थी। वार्डेन नीलम पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। संवाद