फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No arrangements to protect against cold in old age home

Basti News: वृद्धा आश्रम में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं

Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
No arrangements to protect against cold in old age home
उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देश पर अनुश्रवण समिति की अध्यक्ष जेबा मजीद के नेतृत्व में जजों की टीम ने बुधवार को बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धजनों के लिए ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। बदइंतजामी देख जजों ने नाराजगी जताई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश मिश्रा एवं एसीजेएम तृतीय आलोक वर्मा ने निर्देश दिए कि वृद्धजनों को ठंड के मौसम के अनुसार बिस्तर व वस्त्र आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

आश्रम में आरओ और हीटर खराब पाया गया। दरवाजे में पर्दे नहीं थे। खिड़िकियों पर पन्नी लगाई गई थी। जजों ने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि अविलंब व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर चिकित्सा शिविर लगवाएं। वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

जजों की टीम ने पचपेड़िया मार्ग स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का भी निरीक्षण किया। यहां किशोरों की संख्या क्षमता से अधिक पाई गई। अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सक्षम अधिकारी से पत्राचार कर बाल संप्रेषण गृह को किसी अन्य उचित एवं वृहद स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed