{"_id":"69863398a51aac5cdb0a1aee","slug":"no-applicants-were-found-for-the-animal-medicine-center-so-the-initiative-has-been-restarted-basti-news-c-207-1-bst1005-152670-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पशु औषधि केंद्र के लिए नहीं मिले आवेदक, फिर शुरू हुई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पशु औषधि केंद्र के लिए नहीं मिले आवेदक, फिर शुरू हुई पहल
Sat, 07 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 14 ब्लॉकों में पशु औषधि केंद्र के लिए आवेदक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अब फिर से पहल करते हुए लोगों को मौका दिया गया है। आवेदन के जरिये केंद्र खोल सकते हैं। सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस क्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खंड में एक पशु औषधि केंद्र खोला जायेगा, जिससे पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिए दवाएं किफायती दरों पर सुलभ हो सकें।
उन्होंने बताया कि पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका वैध पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए न्यनूतम 120 वर्ग फुट स्थान का प्रमाण पत्र तथा ड्रग लाइसेंस का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा एवं इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र व सहकारी समितियों से जुडे योग्य लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।