फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nitin jalan awarded by cm

Basti News: मुख्यमंत्री ने उद्यमी नितिन जालान को किया सम्मानित

Fri, 31 Mar 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
nitin jalan awarded by cm
 नितिन जालान
- सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए हुआ था चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में धागा फैक्ट्री संचालित करने वाले उद्यमी नितिन जालान को शुक्रवार को लखनऊ में प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। उद्यमी को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार का गुणवत्तापूर्ण धागा उत्पादन के लिए दिया गया।

गोरखपुर के रहने वाले नितिन जालान जान्हवीं स्पीनर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के मालिक हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में धागा फैक्ट्री संचालित किया। उनकी फैक्ट्री में पॉलिस्टर स्टेपल फाइबर से सूत तैयार किया जाता है। फैक्ट्री में तैयार सूत को यूरोप, साउथ अफ्रीका, मोरक्को में सप्लाई करते हैं। देश में भी सप्लाई हाेती है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि नितिन जालान एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य हैं। राज्य सरकार की ओर वर्ष 2022-23 के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बस्ती और गोरखपुर मंडल के इकलौते उद्यमी हैं। उपायुक्क्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उद्यमी विनोद रूंगटा, पवन सर्राफ, घनश्याम दास अग्रवाल,दीन दयाल चौधरी,अमन अग्रवाल आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed