{"_id":"6647c8b12b94d2d1e1081ca6","slug":"nhai-did-not-repair-the-service-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117275-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एनएचएआई ने दुरुस्त नहीं कराई सर्विस रोड, झेलेंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एनएचएआई ने दुरुस्त नहीं कराई सर्विस रोड, झेलेंगी पोलिंग पार्टियां
Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
हडिया चौराहे के पास स्थित सर्विस लेन पर बने गड्ढे
शहर के हड़िया चौराहे के पास सर्विस रोड पर खतरनाक गड्ढे
टोल व बेहतर सड़क के नाम पर ठगे जा रहे राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर बने सर्विस रोड भी गड्ढों में तब्दील हो गई हैै। सबसे दयनीय स्थिति हड़िया फ्लाईओवर की है। इससे सटे मंडी समिति व राजकीय पॉलिटेक्निक से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों, जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। बावजूद इसके एनएचएआई बेहतर सड़क व सर्विस रोड की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
वैसे तो जिले की सभी फ्लाईओवर व ओवरब्रिज के पास बने सर्विस रोड की हालत खराब है, लेकिन सबसे दयनीय स्थिति बस्ती से गोरखपुर की तरफ जाने वाले हड़िया चौराहे व फ्लाईओवर की सर्विस रोड की है। जिले के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पुरानी बस्ती व संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल को जाने वाली इस सर्विस रोड पर जगह-जगह खतरनाक गड्ढे बन चुके हैं। यह इतने गहरे व बड़े हैं कि इन्हें पार करने में भारी वाहनों को भी दूसरे लेन से होकर गुजरना पड़ता है।
इसी रास्ते से होकर अयोध्या, गोंडा, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व गोरखपुर से छोटे व भारी वाहनों का आवागमन होता है। यही हाल यहां से फ्लाईओवर पार कर मंडी परिषद जाने वाली सर्विस रोड की भी है। फ्लाईओवर को पार कर इन दिनों जहां मतदान कर्मी राजकीय पॉलिटेक्निक व मंडी समिति पहुंच रहे हैं, वहीं बस्ती-मेंहदावल-करमैनी व तमकुहीराज यानी बीएमसीटी मार्ग से भी राहगीर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
यहां से दिन-रात आवागमन होता रहता है। लिहाजा आए दिन इन गड्ढो में फंसकर वाहन हादसे का शिकार होते रहते हैं। एनएचएआई ने गड्ढों से बचाव के लिए संकेतक भी नहीं लगवाया है।
...
दोनों टोल प्लाजा से होती है रोज 50 लाख की वसूली
जिले में चौकड़ी व मड़वानगर समेत दो टोल प्लाजा हैं। दोनों टोल प्लाजा से रोज करीब 35 हजार छोटे व भारी वाहन गुजरते हैं। इनसे प्रतिदिन करीब 50 लाख रुपये टैक्स की वसूली की जाती है। दोनों टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज 29 किमी है, जो एनएचएआई के मानकों के विपरीत है। बावजूद इसके इस फोरलेन पर जानलेवा गड्ढों का होना एनएचएआई के जिम्मेदारों की उदासीनता साबित करती है।
-- -
कंपनी बदलने से मरम्मत में देरी
सड़क मरम्मत करने वाली कंपनी को बदल दिया गया है। इस वजह से कुछ जगहों पर सर्विस रोड व सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जल्द ही हड़िया फ्लाईओवर की सर्विस रोड को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
-ललित प्रताप पाल, पीडी, एनएचएआई