{"_id":"591b41124f1c1b8a51f2315c","slug":"nh-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप आरोपियों की गिरफ्तारी को फोरलेन जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप आरोपियों की गिरफ्तारी को फोरलेन जाम किया
बस्ती ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया क्षेत्र के जीतीपुर में मासूम प्रियंका चौहान से रेप और हत्या के एक महीने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जनवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फोरलेन जाम कर दिया। एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन के दौरान हाइवे की दोनों पटरियों पर लंबा जाम लग गया। एसडीएम सदर और सीओ के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने थाना घेराव की चेतावनी के साथ जाम खत्म किया।
मंगलवार को जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मूड़घाट चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान दुष्कर्मियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सात साल की प्रियंका के साथ गैंगरेप और हत्या करने वाले तीन अपराधियों में दो को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। जबकि घटना 10 अप्रैल को हुई। इस मामले को लेकर तीन मई को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया था। मंच से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतावनी भी दी थी कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरने को पार्टी के लोग मजबूर होंगे। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके।
पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान खोखला और निराधार है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तहर ध्वस्त है। भाजपा सरकार जनता को धोखा दे रही है। डॉ. संजय सिंह चौहान ने कहा कि दो दिन के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो पैकोलिया थाने का घेराव किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव जेआर बालक चौहान ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो प्रदेश व्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और सरकार की होगी। इस दौरान महेश निषाद, बीरबल चौहान, रज्जू, सत्यनारायन, लालमन, प्रमोद, विनोद, प्रदीप चौहान, विजय निषाद, वीरेंद्र चौहान, बलिराज आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।