फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   new year celebration

उत्सव के साथ मनाया जाएगा भारतीय नव वर्ष

Wed, 06 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
new year celebration
हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। नववर्ष स्वागत समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर 7 अप्रैल को कार्यक्रम की शुरूआत गांधी कला भवन में वैदिक यज्ञ से की जाएगी। यज्ञ का संयोजन पं. दिनेशचंद्र त्रिपाठी करेंगे। शंकरमुनि और देवव्रत आर्य की ओर से 11 कुंडीय यज्ञ सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


यज्ञ में 111 जोड़ों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सुबह 10 बजे से स्कूलों के बच्चों व आम जन मानस की भागीदारी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं द्वारा तैयार झांकियां, रथ, घोडे़, हाथी आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। झांकियां राष्ट्रीयता व धर्म पर आधारित होंगी। शोभा यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए मथुरा से राधा कृष्ण और अयोध्या से राम दरबार की झांकियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन


दोपहर 12.30 बजे से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में लगभग 700 बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीयता, दिनचर्या, धार्मिक जानकारियों से संबंधित प्रश्न बच्चों से किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जगदीश मिश्र ने की। बैठक में जेपी त्रिपाठी, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, अनुज राही, सुरेश पांडेय, सरोज बाबा, रामानंद पांडेय, शांति भूषण त्रिपाठी, रमेश सिंह, प्रसून शुक्ला, सर्वेष्ट मिश्रा, काजेश पांडेय, मिथिलेश, जान पांडेय, उत्कर्ष, रत्नेश मिश्रा, रविंदर कुमार, जितेंद्र कुमार, गोलू चावला, अवनीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम नवमी शोभा यात्रा की तैयारी में जुटी हियुवा 
बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी व ऊं सांई धाम मंदिर के तत्वावधान में 15 अप्रैल राम नवमी को शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दूस्थानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इसमें यात्रा श्रीराम जन्मोत्सव की झांकी एवं सांई नाथ की पालकी के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, करुआ बाबा, मारवाड़ी मंदिर तक जाएगी।

साथ ही जिले के 14 ब्लॉक की झांकी भी शोभा यात्रा में शामिल होगी। कहा कि नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2073 समस्त जनमानस को सुख शांति एवं समृद्वि प्राप्त होती है। हिन्दू नव वर्ष अप्रैल चैत्र मास से प्रारंभ होता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सुबह अयोध्या में भगवान राम का अवतरण हुआ। इस दिन प्रभु राम का ध्यान करते है उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


इस मौके पर जिला प्रभारी विजय आर्या, मंत्री सर्वेद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई सॉऊघाट की कार्यकर्ताओ की मासिक बैठक दसौती शिव मंदिर पर हुई। अध्यक्षता राजू चौधरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रमेश चंद ने कहा कि राम नवमी पावन पर्व पर निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सभी कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में शामिल हो। जिला मंत्री ने न्याय पंचायत ओड़वारा एवं कडऱ का गठन किया। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक उदित नारायण पांडेय, अजय यादव, अभिषेक कुमार, अनिल, राम उजागिर, जयवंत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed