फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New variety of mango imported from Bangalore

Basti News: बेंगलूरू से मंगाई गई आम की नई प्रजाति

Wed, 07 Jun 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
New variety of mango imported from Bangalore
बेंगलूरू से मंगाए गए आम की नई प्रजाति की कलम लगाते जेडी उद्यान
बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस पर फल उत्कृष्टता केंद्र परिसर में संयुक्त निदेशक (उद्यान) डॉ. अतुल कुमार सिंह ने पूसा प्रतिभा प्रजाति के आम के मातृ पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि मातृ पौध से कलम प्राप्त कर किसानों को आम के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। भारतीय उद्यान अनुसंधान संस्थान बेंगलूरू से आम की नवीन प्रजाति मंगाई गई है।
विज्ञापन

परिसर में बंगलौर से आए अर्का सुप्रभात, अर्का अनमोल, अर्का उदय और पुनीत की कलम (सायन) लगाई गई है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो मातृ पौधे तैयार कर आने वाले सालों में किसानों को तमाम नई प्रजातियों के पौधे मिलने शुरू हो जाएंगे। बताया कि रंगीन प्रजाति के आम की पौध बागवानों को खूब पसंद आ रही है। केंद्र पर मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, पूसा सूर्या, पूसा प्रतिभा, पूसा श्रेष्ठ, पूसा लालिमा आदि रंगीन प्रजाति के आम की पौध उपलब्ध है। मौके पर पंकज मोहन श्रीवास्तव, शुभम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, डीएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में लगाए गए पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओमनी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। प्रभारी प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पर्यावरण के हरा-भरा बनाकर ही स्वस्थ रहा जा सकता है। मौके पर दिनेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, वाईपी सिंह, देवेंद्र भट्ट, प्राची त्रिपाठी, हरेंद्र पांडेय, सृष्टि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed