{"_id":"65a8078264305642050ad3f0","slug":"new-list-will-be-prepared-for-the-deprived-in-the-housing-scheme-rakesh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10213-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में वंचितो के लिए तैयार होगी नई सूची: राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना में वंचितो के लिए तैयार होगी नई सूची: राकेश
Wed, 17 Jan 2024 10:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
ऊचगावं में चौपाल को संबोधित करते प्रंभारी मत्री राकेश
बस्ती। आवास योजना में छूटे हुए व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाने के लिए नयी सूची तैयार की जायेगी। सर्वे करते समय सावधानी बरती जाए तथा प्रयास करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
यह कहना है प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान का। वह साऊंघाट ब्लाक के ऊंचगांव ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित चौपाल को सम्बोधित कर रहे थे। निर्देश दिया है कि पूर्व में तैयार की गयी सूची के अनुसार लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया है, भविष्य में नई सूची से लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत में 6 करोड़ आवास दिए हैं, जिसमें से डेढ़ करोड़ उत्तर प्रदेश में हैं। इसमें से लगभग एक लाख लोगों को बस्ती में आवास दिया गया है।
कहा किआयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पांच लाख रुपये की सीमा तक लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी गयी है। अभी भी बहुत से लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया जाना शेष है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत प्रतिशत पात्र लोगों का कार्ड बनायें। उन्होंने कहा कि 2047 में हम देश को विकसित राष्ट्र बनायेंगे इसमें सभी नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री द्वारा संचालित सभी योजनाओं में महिलाओं को अधिकाधिक लाभ दिलाया गया है। जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है वहीं दूसरी ओर उनके रोजगार के लिए भी प्रयास किये गये हैं ताकि उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में लागू किया है। इसका उद्देश्य गांव के परम्परागत कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम अन्द्रा वामसी, प्रमुख अभिषेक कुमार, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, महेश शुक्ला, जगदीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।