फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New Delhi Clone Special arrived four hours late

Basti News: नई दिल्ली क्लोन स्पेशल चार घंटे देर से पहुंची

Wed, 21 Jan 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
New Delhi Clone Special arrived four hours late
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों के देर होने का सिलसिला जारी है। रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। इससे प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की खचाखच भीड़ रही। जैसे ही किसी ट्रेन के आने का संकेत होता था, यात्री की ट्रेन में चढ़ने के लिए भाग दौड़ पड़ते।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते जाने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन परिसर में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। जो ट्रेनें बड़े शहरों से आ रही हैं, उसमें पहले से यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। रेलवे समय सारिणी के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे, लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी 3 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 4:30 घंटे, सहरसा-जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर 3 घंटे और अवध-आसाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है, इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed