फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New academic session begins, new students welcomed

Basti News: नया शैक्षिक सत्र शुरू, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Sun, 02 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
New academic session begins, new students welcomed
प्राथमिक विद्याल मूड़घाट पर एडमिशन कराने वाले बच्चों का माला पहनाकर किया गया स्वागत।
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई। कुई विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल दिखा। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। हालांकि नई किताबें नहीं पहुंच पाने से बच्चों को पुरानी पुस्तकों से ही पढ़ाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस सत्र में विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। बीते शैक्षिक सत्र में जिले में 2 लाख 29 हजार 984 विद्यार्थी नामांकित थे। इस वर्ष शिक्षकों को छात्र संख्या बढ़ाने की चुनौती दिया गया है। स्कूल में कक्षाएं सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलीं। जिले 2007 परिषदीय विद्यालय हैं जिसमें 1432 प्राथमिक 338 उच्च प्राथमिक और 301 कंपोजिट स्कूल के साथ 13 कस्तूबरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। शिक्षा विभाग ने नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की सभी तैयारियां पहले कर लिया था। विद्यालयों में पुस्तकें भेजा जा रहा है। शैक्षिक सत्र के पहले दिन से ही विद्यालय के समयसारिणी में परिवर्तन हुआ है। अब विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

वही प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में पहले दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। कक्षाओं को सजाया गया था। नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक डा. सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पिछले सत्र में 280 बच्चे पंजीकृत थे। इस सत्र में पहले दिन 15 नए बच्चों ने नामांकन कराया है। इन बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय दुबौली खुर्द में पंजीकृत 71 बच्चों में 43 उपस्थित थे। शिक्षामित्र फूलचंद व कमलावती बच्चों को पढ़ाते मिले। प्रधानाध्यापक अंशु कसौधन अवकाश पर थे। सहायक अध्यापक विपुल श्रीवास्तव बीआरसी में किसी कार्य के लिए गए थे। पहले दिन बच्चों को नई किताबें नहीं मिल पाईं। पुरानी किताबों से पढ़ाया गया। प्राथमिक विद्यालय बखरिया में 110 बच्चों में में 65 बच्चे उपस्थित रहे। पुरानी किताबों से पढ़ाई की। नई किताबें अभी स्कूल में नहीं पहुंची हैं। प्राथमिक विद्यालय कटौधा में 36 बच्चों में 30 बच्चे स्कूल आए थे। कप्तानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लहिलवारा में 74 बच्चों में 50 उपस्थित रहे। नई किताबें नहीं मिल पाईं। प्राथमिक विद्यालय सकरदहा में 105 बच्चे पंजीकृत हैं जबकि 86 बच्चे पहले दिन स्कूल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। विद्यालयों को पुस्तकें भिजवाई जा रही हैं। शिक्षकों को प्रचार प्रसार करके नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। शिक्षकों स्कूल में सुबह 7.45 बजे तक पहुंचना है और दोपहर 2.30 बजे तक रुकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed