फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Neeraj fastest rushed, honey

सबसे तेज दौड़े नीरज, मधु

Sat, 22 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 22 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
 Neeraj fastest rushed, honey
अद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह मे मार्च पास्ट करते एनसीसी के कैडेट।
औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में तीन दिवसीय जनपदीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। 800 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में नीरज और बालिका में मधु यादव पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालक वर्ग में नीरज यादव बिहरा प्रथम, अंकुर यादव वाल्टरगंज द्वितीय, विजय बहादुर बिहरा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में मधू यादव बिहरा प्रथम, राधना बेगम खैर की द्वितीय और संजना चौधरी बेगम खैर तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में बालिका में सुनीता राज बेगम खैर प्रथम, कल्पना उपाध्याय बिहरा द्वितीय, सारिका सिंह जीजीआईसी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में महेश कुमार वाल्टरगंज प्रथम, पंकज यादव बिहरा द्वितीय, और अरविंद कुमार बिहरा तृतीय स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में अभिषेक उपाध्याय अन्नपूर्णा मानपुर प्रथम, प्रभात सिंह बिहरा द्वितीय और करूणेश भानपुर तृतीय स्थान पर रहे। देर शाम तक प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करते रहे।
विज्ञापन


 इससे पहले पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सांसद  हरीश द्विवेदी ने पुष्पार्चन किया।  सांसद को बच्चों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज की छात्रा आंचल वर्मा ने स्वागत गीत  प्रस्तुत किया।  सांसद ने स्वच्छता कार्यक्रम योजना के तहत शौचालय बनवाने की घोषणा की। प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। इस दौरान भाजपा नेता अनिल सिंह, अजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार आर्य, प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राम कोमल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल, मार्केडेय सिंह, विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed