{"_id":"657216c4325a84e6830abb54","slug":"need-to-take-concrete-steps-for-educational-quality-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8052-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शैक्षिक गुणवत्ताके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शैक्षिक गुणवत्ताके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत
Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। आरके साइंस इंटर काॅलेज चुइल बाबू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता डॉ. विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारतीय शिक्षा का भारतीयकरण करने का प्रयास किया गया है। शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। शिक्षा का उद्देश्य अध्यात्मिक उन्नति है।
उन्होंने कहा कि अभ्यास कार्य को छोटी-छोटी इकाइयों में बांटकर शिक्षण करने से शैक्षणिक उपलब्धियां अच्छी होंगी। भारतीय खेल, प्राणायाम, संगीत, स्वच्छता और सौंदर्य मूल्यों को विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि रोहित त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक, शिक्षार्थी, प्रबंधक और कर्मचारी विद्यालय शिक्षा के चार स्तंभ हैं। शिक्षक और विद्यार्थी लगन के साथ काम करते हैं तो विद्यालय और समाज का विकास होता है। इस मौके पर प्रबंधक शैलेंद्र धर द्विवेदी, प्रधानाचार्य देवेंद्र धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।