फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Navratri: Mother's court decorated, cheers echoed

नवरात्रि : सज गए मां के दरबार, गूंजे जयकारे

Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Mother's court decorated, cheers echoed
रेलवे स्टेशन काली मंदिर पर नवरात्र के पहले लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : BASTI
नवरात्रि : सज गए मां के दरबार, गूंजे जयकारे
विज्ञापन

बस्ती। शक्ति उपासना के सबसे प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्रि सोमवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो गई। पहले दिन शैलपुत्री की आराधना के लिए दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। घरों में भी लोगों ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर व्रत की शुरुआत की। तमाम पंडालों में माता रानी की मूर्तियां स्थापित की गईं।
शहर में सुबह से ही दुर्गा मंदिरों की सफाई शुरू हो गई। मंदिरों के सामने नारियल, फूल, माला की दुकानेें सज गईं। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने घरों में भी मां की मूर्ति स्थापित की। शाम को नजारा देखने लायक था। हर ओर भक्ति संगीत बज रहे थे। लोगों ने पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मनोकामना के लिए प्रार्थना की। गांधीनगर, कंपनी बाग, पुरानी बस्ती, मालवीयनगर अमहट पर स्थिति मंदिरों पर दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई अपने तरीके से मां की स्तुति करने में लगा था।
विज्ञापन

अधिकांश लोग व्रत भी रहे। घरों में पूजन का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उधर, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थानों और पुलिस चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें कर ली गई हैं। मूर्ति स्थलों पर संबंधित थानों से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद/ग्राम अथवा नगर पंचायत, विद्युत आपूर्ति, खाद्य आपूर्ति आदि विभाग भी नवरात्रि के मद्देनजर काफी सक्रिय दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed