{"_id":"66ff1471007330eddd0b3cb4","slug":"navratri-begins-puja-and-fast-thali-becomes-expensive-basti-news-c-207-1-sgkp1003-124993-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवरात्रि शुरू, पूजा और व्रत की थाली हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवरात्रि शुरू, पूजा और व्रत की थाली हुई महंगी
Fri, 04 Oct 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
800 से सीधे 1200 रुपये किलो पर पहुंचा मखाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वृहस्पतिवार को नवरात्र शुरू हो गया है। पहले से ही दाल, खाद्य तेल, सब्जी और फलों के दाम महंगे हैं। अब पूजा की थाली भी महंगी हो गई है। पिछले 15 दिनों में पूजा और व्रत की सामग्री पर 50 फीसदी तक की तेजी आई है।
थोक कारोबारियों की मानें तो सबसे ज्यादा तेजी मखाने पर आई है। ये 800 से सीधे 1200 रुपये किलो हो गया। नारियल 40 और 50 रुपये प्रति नग बिक रहा है। कारोबारियों की मानें तो बारिश के कारण नारियल की फसल खराब हो गई है। इसलिए नारियल के गोले के दाम बढ़ गए हैं। सूखा नारियल भी 240 रुपये बिक रहा है। इसके अलावा पूजा थाली का कपूर, रोली, सिंदूर, सामग्री आदि पर भी महंगे हो गए है।
थोक विक्रेता आरएस सिंह ने बताया कि ये बात सही है कि पूजा सामग्री और खानपान की चीजों के दाम बड़े हैं। गोला 120 से 240 रुपये किलो तक बिक रहा है। कुट्टू का आटा के दाम में 20 रुपये किलो तक की तेजी है। थोक विक्रेता राजकुमार ने बताया कि पूजा का सामान सभी पर तेजी है। सबसे ज्यादा माखना पर 400 रुपये किलो को तेजी है। इसके किशमिश, काजू के भी दाम बड़े हैं।
विज्ञापन
..
दाम पर एक नजर किलो में
सामग्री पहले अब
माखना 800 रुपये 1200 रुपये
काजू 700 रुपये 950 रुपये
किशमिश 200 रुपये 240 रुपये
बादाम 550 रुपये 650 रुपये
गरी का गोला 120 रुपये 240 रुपये
सिघांड़ा 80 रुपये 120 रुपये
नोट- सभी दाम थोक विक्रेता के हिसाब से हैं।