फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Navrang absconding from custody was not caught even on the third day

Basti News: तीसरे दिन भी पकड़ में नहीं आया अभिरक्षा से फरार नवरंग

Sat, 28 Sep 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Navrang absconding from custody was not caught even on the third day
- लालगंज थाने से फरार हो गया था किशोरी को भगाने का आरोपी
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लालगंज थाने में रात दो बजे तक दिया था धरना
थाने के हेडमोहर्रिर को निलंबित कर अन्य पुलिसकर्मियों की चल रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाने में पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी को तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस पकड़ नहीं पाई। एसओजी सहित तीन टीमें उसकी खोजबीन में लगाई गई हैं। इससे खफा बजरंग दल े कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
शहर के रोडवेज निवासी नवरंग उर्फ भोलू गुप्ता पर 15 अगस्त को लालगंज क्षेत्र की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया गया था। परिवार वालों के सहयोग से पुलिस ने 40 दिन बाद किशोरी को ढूंढ निकाला और न्यायालय में बयान कराने के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया। 23 सितंबर की रात आरोपी नवरंग उर्फ भोलू गुप्ता को भी पुलिस ने पकड़ लिया और लॉकअप में डाल दिया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात आरोपी ने बेचैनी और उल्टी होने की बात कही। कहीं उसकी तबीयत ज्यादा न बिगड़ जाए, इस डर से पुलिसकर्मियों ने उसे लॉकअप से बाहर निकाल कर खुले में बैठा दिया। इसी बीच वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की किशोर के परिजनों को हुई तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों पर आरोपी की फरारी में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। रात दो बजे धरना देने के बाद बृहस्पतिवार को थाने के हेड मोहर्रिर सत्येंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया। अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच चल रही है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की मांग है कि एसओ को भी निलंबित किया जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed