फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National Lok Adalat tomorrow

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत कल

Fri, 08 May 2026 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat tomorrow
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा प्रशासनिक न्यायमूर्ति सेशन डिवीजन बस्ती द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा। उनके द्वारा अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रमोद कुमार गिरि द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामलें, बैंक वसूली से संबंधित मामलें, मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण आदि वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed