{"_id":"67670e2dbae5a8b7060b1ae4","slug":"names-of-two-jewelers-from-lucknow-found-on-empty-bag-of-jewelery-found-in-sugarcane-field-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129174-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ने के खेत में मिले आभूषण के खाली बैग पर लखनऊ के दो ज्वेलर्स के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ने के खेत में मिले आभूषण के खाली बैग पर लखनऊ के दो ज्वेलर्स के नाम
Sun, 22 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गाना गांव में मेघालय के राज्यपाल के सचिव के घर हुई लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी का मामला पुलिस के गले की हड्डी बन गया है। चोरी के दूसरे मामलों में हीलाहवाली करने में आगे रहने वाली पुलिस की आईएएस अधिकारी से जुड़े इस केस में पसीना छूट रहा है।
शुक्रवार को बगल के गांव के गन्ने के खेत में आभूषणों के खाली बैग मिले थे। उम्मीद थी कि उस बैग के जरिये पुलिस बदमाशों तक पहुंच पाएगी। मगर, आईएएस अधिकारी ब्रह्मदेव त्रिपाठी के पिता व परिवार के लोगों ने बैग को पहचानने से इन्कार कर दिया। बैग पर पूजा ज्वेलर्स, मोहन लाल ज्वेलर्स नरही लखनऊ लिखा हुआ है। जबकि उनके परिवार ने लखनऊ से कोई खरीदारी नहीं की है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के पिता फूलचंद तिवारी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि पुलिस कैसे कम कर रही है। 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का सुराग तक नहीं लगा पा रही है। गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। उसके बावजूद ई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि छह दिसंबर को छत पर चढ़कर आंगन के रास्ते साड़ी के सहारे चोर घर में घुस गए थे। वरिष्ठ आईएएस की माता विंध्यवासिनी के कमरे में अलमारी तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा ले गए थे। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की थी।
परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर चोरी का खुलासा करने के लिए एसओजी, स्वॉट टीम, थाना अध्यक्ष, चौकी इंचार्ज की टीम लगाई गई है।
बावजूद इसके 15 दिन बीत गया। मगर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस गांव और आसपास के गांव के संदिग्धों और सगे-संबंधियों को उठाकर थाने पर लाकर पूछताछ भी कर चुकी है। मगर, खुलासा नहीं कर पा रही है।