फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   naib tehsildar ghanshyam shukla arrested accused of attempting to molestation female officer

UP: 25 हजार का इनामी निलंबित नायब तहसीलदार गिरफ्तार, महिला अधिकारी की हत्या-दुष्कर्म की कोशिश का दर्ज है केस

Tue, 28 Nov 2023 10:34 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Nov 2023 10:34 AM IST
सार

आरोपी नायब तहसीलदार ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस इसे खारिज कर रही है। अपने बयान में घनश्याम शुक्ला ने सरकार, न्यायपालिका और प्रशासन पर भरोसा जताते हुए न्याय मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
naib tehsildar ghanshyam shukla arrested accused of attempting to molestation female officer
आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

25 हजार रुपये का इनामी और निलंबित नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 दिन बाद हत्थे चढ़े आरोपी को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी। घनश्याम शुक्ला पर एक महिला अधिकारी के आवास में घुसकर हत्या का प्रयास और दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज है।

विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी सहित छह टीमें लगी थीं। एसओजी की मदद से आरोपी को सोमवार को दोपहर में करीब 1.45 बजे रोडवेज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। नायब तहसीलदार पर फरारी के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी थी। इस पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन

यह था मामला
घनश्याम शुक्ला के खिलाफ 16 नवंबर को महिला अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने 11-12 नवंबर की रात में घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहने पर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने 17 नवंबर को केस दर्ज किया। इसके बाद से नायब तहसीलदार फरार था।

इसी बीच डीएम की गठित समिति ने अपनी जांच में महिला अफसर के आरोपों को निराधार बताया। 20 नवंबर को शासन को रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद घनश्याम को निलंबित कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कराया और 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को उसकी बहन, साले और ससुर को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी ने किया सरेंडर करने का दावा
आरोपी नायब तहसीलदार ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस इसे खारिज कर रही है। अपने बयान में घनश्याम शुक्ला ने सरकार, न्यायपालिका और प्रशासन पर भरोसा जताते हुए न्याय मिलने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed