फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nagar Panchayat Board meeting emphasizes on developed UP 2047

Basti News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकसित यूपी 2047 पर जोर

Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Board meeting emphasizes on developed UP 2047
रुधौली नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन, ईओ और सभासद। संवाद
रुधौली। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड की बैठक में ‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ के लक्ष्य पर चर्चा हुई। सभासदों ने शिक्षा, सड़क, नाली, पथ प्रकाश, अतिक्रमण समेत अन्य विकास बिंदुओं पर अपने विचार रखे। धीरसेन निषाद ने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी सभासद मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड और कामता प्रसाद नगर वार्ड में सीसी सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है। गांधीनगर वार्ड के मदरसा रोड पर सीसी सड़क निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

ईओ कीर्ति सिंह ने आगामी ठंड के मौसम के मद्देनजर नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर अस्थाई रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था करने के साथ-साथ सभी वार्डों में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरण का कार्य भी जल्द शुरू करने की जानकारी दी। बैठक में वार्ड सभासद गुलाब देवी, सुशीला देवी, विनोद कुमार, अनिल मौर्या, रीता यादव, पंकज सिंह, प्रतीक कुमार सिंह, सुजीत सोनी, प्रभावती देवी, आदित्य मोदनवाल, लक्ष्मण, मोहम्मद इस्माइल सहित प्रेम प्रकाश पटेल और मोहन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। सभी सभासदों ने विकास कार्यों में तेजी लाने और नगर पंचायत को हर क्षेत्र में सशक्त और व्यवस्थित बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed