{"_id":"6298fad872fa4217ba27e05c","slug":"naala-basti-news-gkp439041664","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाया नाला, लोगों के घरों तक पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाया नाला, लोगों के घरों तक पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन

- नगर पालिका ने मालवीय मार्ग पर पुलिया विस्तार के लिए शुरू कराया काम
- काम चलाऊ डायवर्जन के चलते उफनाया नाला, पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के मालवीय मार्ग पर स्थित बड़े नाले पर पुलिया का निर्माण करीब दो माह से चल रहा है। डायवर्जन के लिए हृयूम पाइप लगाया गया है, जो घरों से निकलने वाले पानी को बहा नहीं पा रहा है। जिससे नाला उफना गया है और पानी लोगों के घरों में पानी आ गया है। यही नहीं जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिससे आमजन परेशान हैं।
शहर के मालवीय रोड से बड़ा नाला पचपेड़िया की ओर जाता है। इस नाले के रास्ते आधे शहर का पानी बाहर निकाला जाता है। मालवीय रोड की चौड़ाई तो बढ़ी मगर पुलिया जस का तस रह गया। नतीजतन सड़क चौड़ी हुई और पुलिया पतली रह गई। पालिका प्रशासन ने इसके चौड़ीकरण व विस्तारीकरण को लेकर अप्रैल में पहल की और तत्काल काम भी शुरू हो गया। नाले का पानी बहाने के लिए नया डायवर्जन हृयूम पाइप के माध्यम से बनाया गया, जिसका स्पान कम होने से शहर का पानी नाला में ही जमा हो गया है और पानी से नाले की दीवार लबालब है। नाला के निकट स्थित मोहल्ले के कई घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। कई जगह नाले की दीवार दरक गई है। अगल- बगल के घरों की दीवारें इसके चलते सीलन खा रही हैै।
--------
जमा पानी में पनप रहे मच्छर, बीमारी का खतरा
पिकौरा शिव गुलाम स्थित इस मोहल्ले में दो माह से गंदा पानी एकत्रित होने के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। मच्छरों के चलते लोगों को दिन में भी मच्छरदानी लगाना पड़ रहा है। चूंकि यह मच्छर जनित रोग जेई व एईएस जैसे गंभीर बीमारी का समय है और जिला इन बीमारियों के लिए संवेदनशील सूची में शामिल हैं। ऐसे में यहां के निवासी दहशत में हैं।
विज्ञापन
--------
चुप्पी साधे हैं पालिका व मलेरिया विभाग
मच्छरों को लेकर शासन व प्रशासन के तमाम निर्देश यहां बेकार साबित हो रहे हैं। यहां आमजन मच्छरों से परेशान हैं। बीमारी के डर से दहशत में है, मगर अब तक मलेरिया विभाग व पालिका चुप्पी साधे हुए है।
------
बोले, मलेरिया अधिकारी
जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में मेरी टीम केवल सुझाव व सलाह देती है। कार्रवाई पालिका के जिम्मे होती है। वैसे पता चल गया है तो अभी वहां फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए पालिका के जिम्मेदारों से बता दे रहे हैं।
-------
बोले, ईओ
नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। अभी वहां जांच करा कर फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हैं। जनता की अन्य समस्याओं को भी दूर करने का भरसक प्रयास होगा।