{"_id":"5ede64198ebc3e90813c020f","slug":"mysterious-death-of-innocent-basti-news-gkp3540178142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की रहस्यमय हाल में मौत, मां पर गला दबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की रहस्यमय हाल में मौत, मां पर गला दबाने का आरोप
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बेलाड़ी-पिपरा गौतम रोड पर स्थित प्रसादपुर गांव की डेढ़ वर्षीय मासूम की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि मासूम की मां ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूना एकत्र किया। मौके पर पहुंचे एएसपी पंकज ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। एएसपी का कहना है कि मृतका की मां की तलाश की जा रही है। पति दुर्गा प्रसाद ने पत्नी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
प्रसादपुर निवासी दुर्गा प्रसाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी चलाते हैं। 2018 में उसकी शादी कलवारी थाने के केंवचा निवासी श्याम बिहारी की पुत्री दीपमाला के साथ हुई। एक वर्ष बाद एक बेटी पैदा हुई, जिसका नाम आइशा उर्फ ईशू रखा। दुर्गा प्रसाद का कहना है कि उसके ससुर श्याम बिहारी गुजरात के सूरत में रहते हैं। पत्नी दीपमाला हफ्ते भर से पिता के पास सूरत जाने की जिद कर रही थी। पति ने उसे समझाया कि अगले महीने सूरत से सब लोग केंवचा घर आ रहे हैं, तब उसे पिता के पास पहुंचा देगा, लेकिन पत्नी ने इसे लेकर जिद पकड़ लिया।
सोमवार की दोपहर में परिवार में इसे लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद दीपमाला घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने बेटी पलंग पर लेटी देखा। लोगों ने समझा कि वह सो गई होगी, मगर जब घंटे भर बाद भी मासूम नहीं जगी तो परिवार के लोग जगाने पहुंचे। मगर वह मृत मिली। इसके बाद उसकी मां को सब लोग ढूंढने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिवार के बाकी लोग भी मां को ही बेटी की हत्या का आरोपी बता रहे हैं। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।