{"_id":"58b1c1994f1c1ba03fb250f5","slug":"my-grandmother-had-died-grandson-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते का शव देख दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते का शव देख दादी की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया क्षेत्र के भटपुरवा गांव में जवान पोते का शव देखकर उसकी 70 वर्षीय दादी गश खाकर गिरी। जब तक लोग कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह हॉर्ट की मरीज थीं और इलाज चल रहा था। कुछ ही घंटे के भीतर दो मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।
भटपुरवा के हरि प्रसाद के बेटे विजय कुमार (17) को करीब छह महीने से पीलिया है। अंबेडकरनगर के नमी अस्पताल में इलाज कराने के बाद काफी हद तक ठीक हो चुका था। शनिवार सुबह अचानक पेट में दर्द होने लगा। परिवार के लोग उसे लेकर निकट के ललहवा तिराहे पर एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। मगर वहां भी राहत नहीं मिली तो ऑटो मंगाकर अंबेडकरनगर लेे जाने की तैयारी करने लगे। ऑटो पहुंची ही थी कि विजय ने दम तोड़ दिया। विजय कुमार का शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। चार भाइयों में दूसरे नंबर के विजय कुमार का दादी से बेहद लगाव था। दादी दुलारी देवी ने जब पोते का शव देखा तो गश खाकर गिर पड़ीं। लोग उन्हें उठाकर बैठाने लगे कि उनकी भी मौत हो गई। विजय कुमार के पिता व भाई मुबंई में शटरिंग का काम करते हैं। इसका इलाज कराने में उसकी माली हालत काफी खराब हो गई थी। हाल ही में दोनों मुंबई गए थे। विजय कक्षा 10 का भटपुरवा इंटर कॉलेज चिलमा में छात्र थे। काफी दिनों से बीमार रहते थे। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉक्टर रामजी सोनी के अनुसार दिल की मरीज होने की वजह से अचानक सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी होंगी।