फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Murder of principal who came to attend wedding at uncle's house

Basti News: मामा के घर शादी में आए प्रधानाचार्य की हत्या

Tue, 05 Mar 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Murder of principal who came to attend wedding at uncle's house
गोंडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

बभनान से सटे गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र के सिसहनी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। कस्बे से सटे छपिया थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आए इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी दिनेश यादव मामा के घर सिसहनी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। उनके मामा गांव स्थित इंटर काॅलेज के प्रबंधक हैं। दिनेश यादव प्रधानाचार्य थे। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद वह गांव स्थित मामा की दुकान के बरामदे में सो रहे थे। रविवार देर रात पहुंचे हमलावरों ने दिनेश की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोलीमार दी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर जब तक पास में सो रहे रिश्तेदार कुछ समझ पाते हमलावर भाग गए। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed