{"_id":"636beb763523a550bc53b1fb","slug":"murder-case-in-case-of-death-of-innocent-basti-news-gkp4567710142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत के मामले में हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत के मामले में हत्या का केस
विज्ञापन
मासूम की मौत के मामले में हत्या का केस
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के दुधौरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गई तीन वर्षीय मासूम की मौत के मामले में 24 दिनों बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के बाबा लालसा प्रसाद ने तहरीर में शिक्षामित्र सुरेंद्र उपाध्याय व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा गया कि मासूम की मौत डूबने से हुई थी। फिलहाल, केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, दुधौरा निवासी रवींद्र पाल की तीन वर्षीय पुत्री राशि पाल 24 अक्तूबर की सुबह अपने बाबा लालसा पाल के साथ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित प्री नर्सरी में पढ़ने गई थी। बाबा करीब में चल रहे बाउंड्रीवाल के निर्माण में मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
शाम तीन बजे तक राशि के घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसे खोजते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर गए तो वह बंद था। इसी बीच देर शाम कुछ बच्चे दुधौरा व छबिलहा गांव के बीच स्थित तालाब तक तलाश करते हुए पहुंचे तो देखा कि पानी से भरे गड्ढे में राशि का शव उतराया था।