फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder

शक में पत्नी को पीटकर मार डाला

Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
murder
शक में पत्नी को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

सोनहा थाने के तेनुआ असनहरा गांव की घटना
मृत महिला के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा/भानपुर(बस्ती)। शक के कारण पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। वारदात मंगलवार सुबह की है। सूचना पर सोनहा थाने की पुलिस तेनुआ असनहरा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में मृत के भाई राम बहोरे निवासी सोनबरसा थाना खोडारे जनपद गोंडा ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तेनुआ असनहरा में श्याम सुंदर के साथ उसकी बहन सुनीता की करीब 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। गांव वालों के अनुसार पति पत्नी पर शक करता था। इकलौते श्याम सुंदर की चार बेटी एक बेटा है। घर में अब बाप-मां कोई नहीं है। श्याम सुंदर की थोड़ी खेती है, जिसके सहारे उसका परिवार चलता है। वह खुद घुमक्कड़ टाइप का है और घर से कई कई दिन गायब रहता है। लोग बताते हैं कि घर आने पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी वह कहीं से घर आया और इसे लेकर पत्नी से कहासुनी हुई। सुबह तैश में आकर उसने मोटे डंडे से सुनीता के सिर पर वार कर दिया। सीओ धनजंय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृत महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी श्याम सुंदर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। वह पत्नी सुनीता पर शक करता था। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद होता था। मंगलवार को सुबह भी विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed