फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipality will spend 82.59 crores on civic amenities

Basti News: नागरिक सुविधाओं पर 82.59 करोड़ खर्च करेगी पालिका

Fri, 09 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Municipality will spend 82.59 crores on civic amenities
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करतीं अध्यक्ष नेहा वर्मा।
बस्ती। नगर पालिका परिषद के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक में नागरिक सुविधाओं पर 82.59 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव पारित हुआ। आमसहमति से सड़क, नाला-नाली, खड़ंजा व पेयजल को व्यवस्थित करने का खाका खींचा गया। सदन में पालिका के आय व्यय पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि विकास योजना में धन की कमी को 15 वें वित्त की बजट से पूरा किया जाएगा, जिससे शहर का सुंदरीकरण हो सके।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने अध्यक्ष नेहा वर्मा को आमंत्रित किया। सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपना परिचय वार्ड के नाम के साथ दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों से विकास कार्यों पर चर्चा शुरू की। बात बढ़ी तो सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड के लिए सड़क, नाली, खड़ंजा, पेयजल की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा। इस पर खर्च की बात भी सामने आई। स़ड़क व अन्य विकास योजनाओं के लिए करीब 82 करोड़ रुपये खर्च खाका तैयार हुआ। इसके बाद सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव समेत सभी सदस्यों ने अपने- अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का संतुलित बजट लेखा अनुभाग की ओर से पेश किया गया, जिसमें वित्तीय वर्ष में शासन से प्राप्त अनुदान व राज्य वित्त आयोग सहित पालिका के विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली धनराशि सहित कुल 82 करोड़ 62 लाख 37 हजार 301 रुपये आय के सापेक्ष कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व विकास कार्यो सहित अन्य प्रकार के खर्चों में 82 करोड़ 59 लाख 94 हजार 932 रुपए व्यय करने का संभावित बजट सदन के समक्ष आया। तय हुआ कि विकास कार्यों के लिए शासन से 15वां वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से विकास व अन्य बुनियादी सुविधाओं में व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी उदयभान ने जुलाई व अगस्त महीने में संपत्ति कर के बकाया धनराशि का एकमुश्त भुगतान करने पर 10 प्रतिशत छूट दिए जाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर स्थायी, अस्थायी रिक्त जमीनों पर दुकान, गोदाम व कांप्लेक्स बनाए जाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा गया। जिसे सर्वसम्मत से सदन ने स्वीकृत कर लिया। सदन में सभासदों ने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं व विकास कार्यों को सदन के पटल पर रखा। जिस पर सहमति बन गई।
इस मौके पर वार्ड सदस्य मो. अय्यूब, दिनेश गुप्ता, मंजू श्रीवास्तवा, जगदीप श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रमेश कुमार गुप्ता, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक आशुतोष सिंह, रोहित कुमार, लेखाकार वेद प्रकाश पांडेय, स्टोर कीपर शुभम शेखर यादव, गिरीश कुमार सिंह, प्रकाश प्रभारी अमित कुमार शुक्ला व सर्वेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

--------
33 वर्ष से सदन के सदस्य का हुआ स्वागत
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 33 वर्ष से बेलवाड़ाडी वार्ड के सदस्य जगदीप श्रीवास्तव का सदस्यों ने स्वागत किया। बोर्ड के सदस्यों के स्वागत से अभिभूत जगदीप ने कहा कि जनता ने उन्हें सातवीं बार मौका दिया है। इसका कारण वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed