Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fruits distributed among patients on the foundation day of the Lekhpal Association

Basti News: लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर मरीजों में बांटे फल

Sun, 15 Nov 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fruits distributed among patients on the foundation day of the Lekhpal Association
लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित करते लेखपाल स्रोत संगठन
बस्ती। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 65वें स्थापना दिवस पर शनिवार को तहसील बस्ती सदर के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संगठन की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत सेवा कार्य किया गया।
विज्ञापन




संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित कुष्ठाश्रम पहुंचकर मरीजों में कंबल, फल और मिष्टान्न वितरित किया। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय बस्ती के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए। संगठन के सदस्यों ने मरीजों का हालचाल भी जाना। बस्ती सदर लेखपाल संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, मंत्री देवेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद गौतम, लेखपाल इम्तियाज हुसैन, रवीश सिंह, कपिल शुक्ला, अरविंद यादव, भूपेंद्र दुबे, धर्मेंद्र कुमार, विनोद चौधरी, सुरेंद्र प्रताप, अंकिता सिंह और पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस
रुधौली। तहसील सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री अंकित चौधरी, आरपी मिश्रा और अमन जायसवाल ने केक काटकर किया। इसके बाद संघ के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला मंत्री अंकित चौधरी ने कहा कि लेखपाल संघ कर्मचारियों के हक और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। इस दौरान प्रमोद चौधरी, सुनील, प्रांशु, मोहित, विपिन, विनय, मोहित कुमार और सूर्य प्रकाश सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिले की चारों तहसीलों में स्थापना दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों को राजस्व प्रशासन की रीढ़ बताया
हर्रैया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस शनिवार को हर्रैया तहसील सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने संगठन के संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने लेखपालों को राजस्व प्रशासन की रीढ़ बताते हुए ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश पांडेय ने संगठन के संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया। तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान तहसील मंत्री दुर्गेश द्विवेदी, वीरेंद्र प्रताप मौर्य, भोला पासवान, सतीश पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed