फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipality team came on the road... instructions to remove encroachment

Basti News: नगर पालिका की टीम उतरी सड़क पर... अतिक्रमण हटाने की हिदायत

Wed, 20 Nov 2024 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Municipality team came on the road... instructions to remove encroachment
गांधीनगर में अतिक्रमण हटवाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी देती प्रशासन की टीम- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका की प्रभारी ईओ/ एसडीएम सुनिष्ठा सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को दोपहर बाद शहर में निकली। इस दौरान दो जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ गांधीनगर मार्ग पर टीम ने मार्च किया। फुटपाथ तक कब्जा करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी। कुछ जगहों पर दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड और टिन शेड आदि को टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कराकर मलबा उठाया।
प्रभारी ईओ/ एसडीएम दलबल के साथ सड़क पर उतरीं तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार खुद फुटपाथ से कब्जा हटाने के लिए बाहर आ गए। कंपनीबाग से गांधीनगर तक नगर पालिका की टीम दो जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली तथा छोटे लोडर वाहन के साथ चल रही थी। टीम के साथ एक वाहन से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी जा रही थी। कुछ जगहों पर प्रभारी ईओ के निर्देश पर अतिक्रमण हटाकर प्रशासन के सख्त होने का संदेश भी दिया गया। फिलहाल पहले दिन दुकानदारों को हिदायत देने के साथ सहूलियत भी दी गई। उनके सामानों को नुकसान न पहुंचे इसलिए उनसे अतिक्रमण हटाने की अपील करके छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी ईओ ने बताया कि समूचे शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। इसके बाद भी यदि लोग स्वेच्छा अतिक्रमण नहीं हटाए तो अवैध कब्जा ध्वस्त करने के साथ अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करके उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उदयभान, शुभम यादव, अजय तिवारी, सर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed