फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipal Corporation Zone 4 supervisor goes missing with cash and documents.

Basti News: नगर निगम जोन चार का सुपरवाइजर नकदी और दस्तावेज लेकर लापता

Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Zone 4 supervisor goes missing with cash and documents.
रोजा (शाहजहांपुर)। नगर निगम के जोन चार में सफाई व्यवस्था देख रही ग्रीन इंडिया टेक कंपनी का सुपरवाइजर रवि भारती कंपनी के एक लाख रुपये और जरूरी कागजात लेकर लापता है। लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी कंपनी के डायरेक्टर बाल किशन सिंह की तहरीर पर रोजा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर कई लोगों ने नौकरी देने के नाम पर ठगी का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन

बाल किशन ने बताया कि उनकी कंपनी नगर निगम के जोन-चार में सफाई व्यवस्था का कार्य देख रही है। कार्य के संचालन के लिए उन्होंने रोजा के रेती रोड स्थित लोक विहार कॉलोनी में अस्थायी कार्यालय बनाया हुआ है। कंपनी में बस्ती जिले के दुबौलिया बाजार निवासी रवि भारती को सुपरवाइजर के पद पर तैनात किया गया था जो कि कार्यालय में रहता था।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2026 को सुपरवाइजर कलेक्शन के एक लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर लापता हो गया। कई दिनों तक वापस नहीं आने पर प्रबंधक ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद निकला। आरोपी के आवास पर भी संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि रवि घर पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रवि ने केवल कंपनी के साथ ही धोखाधड़ी नहीं की, बल्कि उसने क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी अपनी झूठी पारिवारिक परेशानियां बताकर ठगा। ठगी का शिकार होने वाले लोगों से जब डायरेक्टर ने संपर्क किया तो जानकारी हुई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed