{"_id":"67f031c90b351af042093a64","slug":"munderwa-sugar-mill-crushed-4655-lakh-quintals-of-sugarcane-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134506-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंडेरवा चीनी मिल ने की 46.55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंडेरवा चीनी मिल ने की 46.55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। चीनी मिल मुंडेरवा पेराई सत्र 2024-25 में पिछले वर्ष से 35 हजार क्विंटल ज्यादा कुल 46.55 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। हालांकि भुगतान के मामले में जिले की तीनों मिलों से काफी पीछे है। मिल प्रबंधन के मुताबिक, इस बार गन्ने की रिकवरी कम रही। चीनी मिल के मुख्य रसायन अधिकारी संदीप खरे ने बताया कि इस वर्ष चीनी की रिकवरी 9.71 रही जबकि पिछले वर्ष 2023-24 में रिकवरी 10.02 रहा। मिल ने इस वर्ष अब तक 4 लाख 51 हजार क्विंटल चीनी तैयार की है।
मुंडेरवा चीनी मिल का 25 मार्च को पेराई सत्र 2024-25 संपन्न हुआ। चीनी मिल ने इस 46 लाख 55 हजार 614 क्विंटल गन्ने की पेराई की जो पिछले 35 हजार क्विंटल ज्यादा है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिल ने इस वर्ष अब तक 47,500 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है। जबकि पिछले वर्ष 2023-24 में 43,156 मेगावाट बिजली बनाई गई थी। संवाद