{"_id":"5fd3be3f8ebc3e3c8c6ef2e0","slug":"munderava-sugar-mill-boiler-tube-cracked-crushing-stopped-for-96-hours-basti-news-gkp376486511","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरवा चीनी मिल के ब्वायलर का ट्यूब फटा, 96 घंटे से पेराई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरवा चीनी मिल के ब्वायलर का ट्यूब फटा, 96 घंटे से पेराई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा चीनी मिल के ब्वायलर का ट्यूब फटा, 96 घंटे से पेराई ठप
चार दिन से गन्ने के साथ मिल परिसर में मौजूद हैं किसान
भीषण ठंड और कोहरे में आसमान के नीचे गुजर रही रात
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा (बस्ती)। मुंडेरवा चीनी मिल दूसरे ही पेराई सत्र में खराब हो गई। ब्वायलर का ट्यूब फटने से मंगलवार से मिल बंद है। करीब 96 घंटों से सैकड़ों की संख्या में गिन्ना लदी गाड़ियां मिल परिसर में खड़ी हैं। ठंड और कोहरे में किसान अपनी गाड़ियों के साथ मिल परिसर में डटे हैं, लेकिन मिल प्रबंधन ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है।
28 नवंबर को मिल के दूसरे सत्र का शुभारंभ हुआ। 30 नवंबर से मिल गेट पर गन्ना तौल शुरू हुआ। दो दिसंबर से मिल ने पेराई शुरू की। नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंडेरवा आगमन को देखते हुए मिल आठ दिसंबर को बंद कर दी गई। बुधवार को इसे दोबारा चलाने की कोशिश की गई तो ब्वायलर का ट्यूब फट गया। मिल निर्माण और संचालन की जिम्मेदार संस्था इस्जेक चार दिन से इसे ठीक नहीं करा रही है, जिससे भीषण ठंड में किसानों को खुले आसमान में रात काटनी पड़ रही है। मिल परिसर में चार दिन से मौजूद किसान सूरजेंद्र राय, दीपू त्रिपाठी, परमात्मा चौधरी, दिलीप राय, रामसेवक, महेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार आदि ने बताया कि भाड़े की गाड़ी से गन्ना लेकर आए थे। चार दिन हो गया अब तक तौल नहीं हुई। होटल में खाना खाकर खुले आसमान के नीचे रात काटनी पड़ रही है।
प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि ब्वायलर का ट्यूब फट गया है जिससे पेराई प्रभावित हो रही है। लखनऊ से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। शुक्रवार देर रात तक इसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान को एसएमएस और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मिल खराब होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। अपील की गई है कि जब मिल ठीक हो जाए, तभी गन्ना आपूर्ति करें।