{"_id":"6a10b27080aa98066a0ba20c","slug":"multipurpose-building-to-be-built-in-saltua-inaugurated-by-former-mp-basti-news-c-207-1-bst1006-159133-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सल्टौआ में बनेगा बहुउद्देशीय भवन, पूर्व सांसद ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सल्टौआ में बनेगा बहुउद्देशीय भवन, पूर्व सांसद ने किया लोकार्पण
Sat, 23 May 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लाॅक परिसर में कर्मचारी आवास भवन का शिलान्यास कर बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण पूर्व सासंद हरीश द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में विश्वयुद्ध जैसे हालात है। दुनिया में अशांति हो तो सभी देशों को समस्याओं से गुजरना पड़ता हैं। भारत ही एकमात्र देश है, जहां कुशल नेतृत्व के दम पर महंगाई पर नियंत्रण है। शुक्रवार को सल्टौआ गोपालपुर ब्लाॅक परिसर में पांख करोड़ 61 लाख के आवासीय भवन के शिलान्यास व परिसर में बहुउद्देशीय भवन के लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थिति में सारा बोझ प्रधानमंत्री पर थोप दिया जाएं उचित नहीं है। सबकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। सभी को जिसका निर्वहन करना चाहिए। देश हित में स्वयं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अपने खर्चे में 50 प्रतिशत कटौती की है।
प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार की सोच के अनुरूप ब्लाॅक में विकास को गति मिली हैं। एक छत के नीचे आमजन को सभी सुविधाएं मिल सकें, ऐसा प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल सिंह, अमित सिंह, श्रीराम पांडेय, बीडीओ अनिल कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष जमुना पांडेय, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।