{"_id":"66984201dddd08fb67029d64","slug":"muharram-procession-taken-out-tajiyas-laid-to-rest-in-karbala-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120624-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुहर्रम का जुलूस निकाला, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुहर्रम का जुलूस निकाला, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए
Thu, 18 Jul 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
- शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया, पुलिस की रही तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुहर्रम की दसवीं तारीख को हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस अवसर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्बला के बाहर व अन्य जगहों पर तैनात रही।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के दुबौलिया, बैरागल, कटरिया, पूरेओरी राय, विशेश्वरगंज, निदूरी, रानीपुर लाद, सेमरा, दरियौना, डेईडिहा, बसंतपुर, हरिवंशपुर बुजुर्ग आदि जगहों पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में अनुयायियों ने तमाम करतब दिखाए।
वहीं वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कस्बा वाल्टरगंज से ताजिया जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस कस्बा से चलकर गन्ना मिल होते हुए बकासई चौराहा पर पहुंचा। इसके अलावा नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के नगर बाजार, रजली, बिरऊपुर, पोखरा बाजार, पोखरनी, मैनहिया आदि इलाकों से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
हरैया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के महुघाट, खम्हरिया, भदावल, अमारी, इंदौली, लबदहा, महराजगंज, भैरोपुर, ओझागंज, कप्तानगंज, पिलखाव, रमवापुर आदि जगहों से जुलूस निकाला गया। महुघाट, तिवारीगंज, महराजगंज, ओझागंज, कप्तानगंज में मेले का भी आयोजन हुआ। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर कर्बल में 63 ताजिए कर्बला में दफन हुए। यहां रामनगर, बेईली, करैली, नरखोरिया, बारहकोनी, वनवधिया, तकियाचक, मलपुरवा आदि गांवो की ताजिया पहुंचीं। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
मौके पर एसडीएम आशुतोष तिवारी मय टीम मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बनकटी, अहिरौली खोरिया, कुरियार खोरिया, हिनौता, डेल्हा पार आदि गांवों से जुलूस निकाला गया। कर्बला बानपुर बरोहिया, हल्लौर, खरवनिया हिनौता में ताजिया दफन हुए।
बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, ताजिया जुलूस जामा मस्जिद से भटहा जंगल में स्थित कर्बला पर पहुंची। जहां लोगों ने शिद्दत के साथ ताजिया को दफन किया और फातिया पढ़ा। जुलूस में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सईद खां, नूर मोहम्मद, आजाद, सेबू अंसारी आदि मौजूद रहे।