फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mp show anger on slow construction

निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सांसद ने जताई नाराजगी

Mon, 21 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी
विज्ञापन
ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं के निर्माण में काफी शिथिलता बरती जा रही है।

उन्होंने निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की हिदायत दी। साथ ही 108 और 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा को और गतिशील बनाने पर बल दिया।

रविवार को नर्सेज प्रशिक्षण केंद्र के हाल में बैठक में सांसद ने कहा कि जिले में सीएचसी और पीएचसी पर सुविधाएं आसानी से लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। चिकित्सक व अन्य कर्मचारी रात में निवास नहीं करते, जिससे सुदूर गांव में रहने वाले लोगों को शहर में आपातकालीन स्थिति में आना पड़ता है।

कई बार इसमें कुछ की जान भी चली जाती है। इन स्थितियों में बदलाव व सुधार की जरूरत है। कहा कि ट्रॉमा सेंटर कई साल से बनकर तैयार है, इसको जल्द चालू कराया जाए। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि हर तीन महीने में ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाए।

इसमें आने वाले सुझावों के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए। डीएम एके दमेले और सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने जिले में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में सांसद सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सीएचसी पीएचसी पर सुविधाओं में कमियों पर ध्यान खींचा। कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा है। इसके लिए विशेष प्रयास की जरूरत है।

प्राइवेट सेक्टर में बेहतर अस्पतालों को इससे जोड़कर लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए। कहा कि एंबुलेंस सेवा के माध्यम से मरीजों को लखनऊ और गोरखपुर ले जाने के नाम पर तेल में शोषण कर मरीजाें को परेशान किया जाता है। एंबुलेंस पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाया जाए, जिससे इसकी शिकायत दर्ज कर इसको दूर किया जा सके।

भानपुर सीएचसी में बने डॉक्टरों के आवास रहने से पहले ही जर्जर होने की जांच कराने की बात कही। इस पर सांसद ने भी समर्थन कर इसको तत्काल कराने को कहा। बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, हरीश सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ सीएल कन्नौजिया के अलावा निर्माण इकाइयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed