{"_id":"63430ebe7f749a0a6a785ec6","slug":"motorbike-rider-postal-worker-dies-in-accident-basti-news-gkp453400512","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मोटरसाइकिल सवार डाक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मोटरसाइकिल सवार डाक कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में मोटरसाइकिल सवार डाक कर्मी की मौत
बस्ती। फोरलेन पर स्थित बडे़वन टोल प्लाजा के निकट वाहन की चपेट में आकर 54 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार डाक कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद शिनाख्त हो सकी। उसके बाद घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसना गांव के रहने वाले विजय श्रीवास्तव डाक विभाग में कर्मचारी थे। रविवार देर शाम वह मोटरसाइकिल से बस्ती से घर जा रहे थे। बड़ेवन फ्लाईओवर पार करते ही पीछे से किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।
घटनास्थल पर ही विजय श्रीवास्तव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के आने पर बाकी जानकारी हो पाएगी।