फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother had left with child two months ago found abandoned at station

Basti News: दो माह पूर्व बच्चे को लेकर चली गई थी मां, स्टेशन पर मिला लावारिस

Tue, 20 Jun 2023 02:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Tue, 20 Jun 2023 02:26 PM IST
सार

पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर दो माह पूर्व किसी और के साथ चली गई है, जबकि उसके घर पर तीन साल और 5 साल के और भी दो बच्चे हैं। न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने कागजी कार्रवाई के बाद शिशु को पिता को सौंपने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Mother had left with child two months ago found abandoned at station
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैग के साथ आरपीएफ को मिला बच्चा।

विस्तार

बस्ती  रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात में एक बैग में सुलाए गए लगभग एक वर्षीय लावारिस शिशु को सोमवार को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा की देख रेख में उसके पिता को सौंप दिया। अपने बच्चे को दो माह बाद पाने की खुशी में पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े। दो माह पूर्व बच्चे को लेकर किसी और के साथ चली महिला गई थी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो माह पहले अपनी पत्नी और लगभग एक वर्षीय बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। वह खुद भी पत्नी और बेटे को ढूंढने में जुटे थे। फोन के जरिए सोमवार की भोर में बच्चे के बारे में उन्हें जानकारी मिली।
विज्ञापन


किसी ने आरपीएफ को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग फेंका हुआ है। जानकारी के बाद जब आरपीएफ टीम ने बैग को चेक किया तो उसमें एक शिशु सोता पाया गया। बैग की दूसरी जेब में दूध और दूध पिलाने वाली बोतल मिली और तीसरी जेब में बच्चे का पता उसके पिता का नाम और तीन फोन नंबर लिखा एक कागज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ के जिम्मेदारों ने पहले नंबर पर फोन किया तो शिशु के पिता से बात हो गई। इसके बाद आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता चंदन शर्मा को बुला कर बच्चे को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने सोमवार को बच्चे को तथा उसके पिता को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया।


पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर दो माह पूर्व किसी और के साथ चली गई है, जबकि उसके घर पर तीन साल और 5 साल के और भी दो बच्चे हैं। न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने कागजी कार्रवाई के बाद शिशु को पिता को सौंपने का निर्णय लिया। पिता ने कहा कि वह पत्नी के बिना ही अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed