फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother daughter murder case: increased pressure on relatives of the accused

मां बेटी हत्याकांड: आरोपियों के रिश्तेदारों पर बढ़ा दबाव

Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mother daughter murder case: increased pressure on relatives of the accused
गोदावरी देवी की सौतेली बहू से घंटों की गई पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव की मां-बेटी की हत्या और शव जलाने के आरोपियों के पैतरों के आगे पुलिस की एक नहीं चल रही। 25 दिन बीतने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों की परछाई तक नहीं छू सकी। शनिवार की रात को कई रिश्तेदारों के यहां पुलिस ने दबिश दी। मगर, कोई खास कामयाबी नहीं मिली।
उधर, मृतका गोदावरी देवी के सौतेले बेटे हत्यारोपी करुणाकर की पत्नी प्रीति उपाध्याय से रविवार को कप्तानगंज पुलिस ने घंटों पूछताछ की। घटना के समय वह दो बच्चों को लेकर गुजरात में थी। करुणाकर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद फरार चल रहे उसके पति ने केवल एक बार फोन किया था। इसकी जानकारी उसने पुलिस टीम को दी थी। उसके बाद वह नंबर बंद बता रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को पुलिस टीम ने पैरवीकार सरिता दुबे, उनके पति बबलू दुबे और जेठ राजेश दुबे से घंटों पूछताछ की थी। सरिता दुबे ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा था कि मां-बहन की हत्या का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर के परिवार ने उनके भाईयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। केस में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भयभीत परिवार के लोगों ने पुलिस से मदद की गुहार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में चार दिसंबर की दोपहर में गोदावरी देवी (48) और उनकी बेटी सौम्या (24) का शव कमरे में 80 फीसदी जली अवस्था में पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या कर शव को जलाने की पुष्टि हुई थी। गोदावरी देवी की बेटी सरिता दुबे ने मामले में सात नामजद और दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

...
आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम
गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही, पुलिस टीमें दिल्ली, मुंबई, गुजरात, हरिद्वार, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, आंबेडकरनगर, नेपाल, गोंडा के अलावा जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में छापा मार चुकी है। स्वाॅट, एसओजी, सर्विसलांस, कप्तानगंज पुलिस सहित अन्य टीमें उन्हें खोजने में पसीना बहा चुकी हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द कामयाबी मिल जाएगी। ऐसा उनका विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed