फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mother and son was died jump in naala

नहाते समय नाले में डूबने से मां बेटे की मौत

Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
mother and son was died jump in naala
बेटे को बचाने के लिए नाले में कूदी मां, दोनों की मौत
विज्ञापन

नहाने के लिए नाले में उतरा था बालक
हर्रैया थाने के बेवहना गांव की घटना
मनोरमा नदी से निकले नाले में भरा हुआ है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया/विक्रमजोत। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेबहना गांव में गांव के पास मनोरमा नदी से निकले नाले में नहाने गए 12 वर्षीय बालक व उसकी मां की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने स्थानीय तैराकों के सहयोग से दोनों के शव को पानी से बाहर निकलवाया।

बेवहना गांव के पास से होकर मनोरमा से निकले नाले में ज्यादा पानी भरा हुआ है। जहां आसपास गांव के बच्चे नहाने जाते हैं। बेवहना गांव के पास मंगलवार को राम अवतार का 12 वर्षीय बेटा कृष्णा अपनी फुफेरी बहन के साथ नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास के बच्चों ने उन्हें डूबते देख गुहार लगाई तो कृष्णा की मां राज कुमारी (35) पहुंच गई। बच्चों को डूबते देख वह भी नाले में बचाने के लिए कूद पड़ी। पानी का बहाव तेज होने से वह भी गहरे पानी में लापता हो गई। ग्रामीणों ने बालिका को सुरक्षित नाले से निकाल लिया। काफी देर बाद ग्रामीणों ने कृष्णा को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसकी मां राजकुमारी के शव को भी बाहर निकाला। एक साथ डूबने से बेटे और मां की मौत की सूचना पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed