फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother and daughter injured in bus collision

Basti News: बस की टक्कर से मां-बेटी घायल

Tue, 21 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter injured in bus collision
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर स्थित कलवारी थाना क्षेत्र के तिसाह गांव के पास बाइक सवार मां-बेटी को अज्ञात बस ने पीछे से ठोकर मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को 23 वर्षीय शिवांगी निवासी गोविंदापुर थाना कलवारी 45 वर्षीय मां दुर्गावती को बाइक पर बैठा कर अयोध्या जाने के लिए बस पकड़ने अगौना जा रही थी। सड़क पर आने के बाद पता किया तो प्राइवेट बस निकल गई थी। सरकारी बस आने पर बस को रुकने का इशारा किया। सरकारी बस थोड़ा दूर आगे जाकर रुकी। तब तक पीछे से आ रही एक अज्ञात प्राइवेट बस ने जोरदार ठोकर मार दिया और बस लेकर फरार हो गया। शिवांगी और दुर्गावती घायल हो गईं। शिवांगी का बायां पैर और उसकी मां का दाहिना पैर टूट गया तथा सिर में भी काफी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी बहादुरपुर भिजवाया, जहां स्थिति खराब देख चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed