फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Most ATMs still not paid

ज्यादातर एटीएम में अभी भी रकम नहीं

Sun, 13 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 13 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs still not paid
एसबीआई मंडेरवा में लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
बैंक और एटीएम पर पहुंची पब्लिक रविवार को भी रकम के लिए परेशान रही। लोग बैंको में सुबह से ही लाइन लगाकर अपने बारी की प्रतीक्षा करने लगे तो एटीएम कार्डधारक किस एटीएम में कैश है यह पता करने के लिए इधर उधर दौड़ते रहे। अधिकांश एटीएम कैशलेस मिले। शहर में इक्का दुक्का एटीएम में कैश था जहां तब तक लंबी लाइन लगी रही जब तक कि कैश खत्म नहीं हो गया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से हजार पांच सौ के नोट पर वैन लगाए जाने के बाद कहा गया था कि एक दिन बैंक और दो दिन सभी एटीएम बंद रहेंगे। इसके बाद बैंक और एटीएम पूर्व की भांति काम करने लगेंगे। मगर सरकार के दावे के विपरीत अब तक ऐसा कुछ नहीं हो पाया। बैंक तो चालू हुए मगर अब तक उनमें से कई में महज रकम जमा करने की ही सुविधा मिली। एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक आदि में रकम है तो जरूर मगर उनमें भुगतान के लिए अतिरिक्त कांउटर न होने बैंक खुलने से पहले ही लंबी लाइन सड़क तक लग जा रही है। पांच-पांच घंटे लगातार लाइन में खड़े होने के बाद जाकर लोगों को भुगतान मिल पा रहा है। कुछ लोग तो ऐसे हैं कि जिनका नंबर आते आते बैंक ही बंद हो जा रहा है। शरमहिया निवासी गंगा यादव ने बताया कि वह सुबह से बैंक के बाहर लाइन में लगे थे, दिन में तीन बजे उन्हे पुराने नोट के बदले चार हजार रुपये मिले। वहीं आवास विकास निवासी संजय ने बताया कि उन्हे पुराने नोट बदलने के लिए चार घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कमोवेश यही हालत अधिकांश लोगों का है। 
विज्ञापन


एटीएम की हालत में रविवार को भी कोई सुधार देखने को नहीं मिला। एसबीआई कोर्ट एरिया का कंपनी बाग स्थित एटीएम, एसबीआई का कटरा एटीएम, सेंट्रल बैंक एपीएन शाखा का एटीएम, आंध्रा बैंक का एटीएम, फौव्वारा तिराहा, कटरा पुलिस बूथ के निकट, कटरा चुंगी स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम, फौव्वारा तिराहा, गांधीनगर आदि स्थानों पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम, यूनियन बैंक आदि के एटीएम में अब तक कैशलेस हैं। वहीं कंपनी बाग और रोडवेज तिराहा स्थित एचडीएफसी का एटीएम पर पैसा है तो उस पर सुबह से लंबी लाइन लग रही है। वीमार्ट के पास स्थित एसबीआई का एटीएम भी रविवार को दिन में चालू हुआ तो उस पर लंबी लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed