फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Most ATMs are dry eighth day

आठवें दिन भी ड्राई रहे अधिकांश एटीएम

Wed, 16 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 16 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Most ATMs are dry eighth day
दक्षिण दरवाजा के पास एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी लाइन।
हजार पांच सौ के नोट बंद होने के आठवें दिन बुधवार को भी शहर के तमाम एटीएम ड्राई रहे। वहीं बैंको में सुबह से लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। पब्लिक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। कुछ बैंक और ज्यादातर एटीएम से भुगतान न होने के कारण लोग बुधवार को भी रकम के लिए परेशान दिखे। पूर्वांचल बैंक के पास आठवें दिन भी रकम नहीं पहुच पाई जिसके कारण वहां से ग्राहकों को भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन


शहर में स्थित एसबीआई की कोर्ट  एरिया, मेन शाखा, पीएनबी, सेंट्रल बैंक आदि में सुबह से लाइन लग गई। अच्छी बात यह रही कि बड़े बैंकों ने लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने ने पब्लिक को यथा संभव भुगतान किया। मंगलवार की रात एपीएन पीजी कालेज के सामने सेंट्रल बैंक का एटीएम कई दिन बाद चालू तो हुआ मगर एक ग्राहक की नोट मशीन में फंस जाने के कारण एटीएम को बंद करना पड़ा। सुबह एटीएम ठीक कराने के बाद उसे चालू किया गया। 
विज्ञापन


गांधीनगर स्थित आईसीआई सीआई का एटीएम शाम को कुछ देर के लिए चालू हुआ। वहीं इसी बैंक का कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा, कटरा स्थित एटीएम बंद रहा। कंपनी बाग स्थित एक्सिस बैंक,  आंध्रा बैंक, एसबीआई, कलेक्ट्रेट और फौव्वारा तिराहा स्थित पीएनबी, न्याय मार्ग स्थित यूनियन  बैंक, अरबन बैंक, आईसीआई सीआई बैंक का एटीएम बुधवार को भी कैशलेस रहे। इसी प्रकार कटरा  पुलिस बूथ के सामने स्थित आईसीआईसीआई, कटरा चुंगी स्थित एक्सिस बैंक का  एटीएम, बड़ेबन स्थित आईसीआईसीआई का एटीएम बंद रहा। कंपनी बाग स्थित एचडीएफसी का एटीएम रोजाना की तरह बुधवार को भी कैश देता रहा। डीएसओ कार्यालय के निकट और कटरा स्थित एसबीआई का  एटीएम भी मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह कुछ देर के लिए  चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed