{"_id":"64d68a33de14d88205034274","slug":"more-than-200-potholes-in-80-km-of-national-highway-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2620-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 80 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग में 200 से अधिक गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 80 किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग में 200 से अधिक गड्ढे
विज्ञापन
विक्रमजोत-घघौवा-कांटे मार्ग है खस्ताहाल
- अप्रैल, मई में पुरानी लेन की कटाई कर बनाई गई है नई
- बारिश के बाद गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, चलना मुश्किल
- नई लेन पर पैचिंग लगाकर छिपा रहे खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली दूर करने के लिए मार्च में अयोध्या से एक लेन की मरम्मत शुरू की गई। जिले में अप्रैल व मई में पुरानी लेन उखाड़ कर नई बनाई गई। लेकिन बारिश के बाद नव निर्मित लेन में विक्रमजोत घघौवा से कांटे तक 200 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। जिस पर चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है।
यदि आप हाईवे से गोरखपुर या लखनऊ जाने की सोच रहे हैं तो संभल कर जाइए। वरना हादसे का शिकार हो सकते हैं। बारिश के बाद मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिसमें वाहनों के पहिये जाने से हादसे हो सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। पिछली बार हुई बारिश के बाद मार्ग पर सैकड़ों गड्ढे बन गए थे। इस बार भी यही स्थिति उभर कर सामने आई है। मार्ग को देखकर ऐसा लगता है कि निर्माण कार्यों में मानकों व गुणवत्ता को ताक पर रखकर काम पूरा कराया गया है। बारिश के बाद जो दशा हाईवे की दिख रही है, ऐसी दशा तो पीडब्ल्यूडी व अन्य संस्थाओं के मार्गों की भी नहीं है। शुक्रवार को हाईवे की पड़ताल की तो फुटहिया, पुरैना, कट्या, गड़हा गौतम, खजुहा, पिकौरा सानी, रजौली, संसारीपुर, भदावल, महुघाट, बड़हर कला, छावनी, मझौवा व विक्रमजोत में दो सौ से अधिक गड्ढे मिले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
79 करोड़ खर्च कर चल रही है मरम्मत
- उल्लेखनीय है कि अयोध्या से गोरखपुर तक करीब 125 किमी मार्ग की मरम्मत होनी है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करीब 79 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। एक लेने की मरम्मत पूरी हो चुकी है और दूसरे लेने पर काम चल रहा है। फिलहाल बारिश के चलते काम बंद है। अयोध्या से गोरखपुर तक मरम्मत कार्य छह माह में पूरा किया जाना है। मार्च में काम शुरू कराया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- कुछ जगहों पर मार्ग में गड्ढे होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी भराई कराई जा रही है। जल्द ही सभी गड्ढों को ठीक कर दिया जाएगा।
ज्ञानेंद्र कुमार, टीम लीडर, एनएचआई