{"_id":"668c5dc18c5486c5fd0ec1f4","slug":"more-than-200-mm-rain-in-four-days-relief-on-monday-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120173-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार दिन में 200 मिमी से ज्यादा बारिश, सोमवार को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार दिन में 200 मिमी से ज्यादा बारिश, सोमवार को राहत
Tue, 09 Jul 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
32.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, उमस करती रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से सोमवार को राहत मिली। इस बीच दो सौ मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। मोहल्लों व घरों में घुसा बारिश का पानी कई जगह अब भी नहीं निकला है। जिससे लोगों को परेशानी होती रही। उधर, मौसम साफ होने से शहर में चहल-पहल बढ़ गई थी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा होने एवं हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने की संभावना है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हवा के रुख में अभी बदलाव नहीं हो रहा है। इसलिए बादल आसमान में जमे हुए हैं। वातावरण में नमी भी 95 फीसदी बनी हुई है।