{"_id":"61534cfa8ebc3e626f3ace5c","slug":"more-people-was-infected-in-viral-desease-basti-news-gkp410964217","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल का प्रकोप जारी, सर्वाधिक बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल का प्रकोप जारी, सर्वाधिक बुखार के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल का प्रकोप जारी, सर्वाधिक मिल रहे बुखार के मरीज
- जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की लग रही भीड़
- बदलते मौसम को वजह बता रहे चिकित्सक, सबसे अधिक बच्चे हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन औसतन 35 से 40 फीसदी मरीज वायरल के ही आ रहे हैं। चिकित्सक इसे मौसम में आए दिन हो रहे उलट-फेर को वजह मान रहे हैं और इससे बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं।
इन दिनों दिन में तापमान 32 से 33 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात में तापमान 24 से 25 डिग्री से नीचे चला जा रहा है। वहीं, सोमवार दोपहर में हुई बारिश के बाद शाम को मौसम काफी ठंडा हो गया था। जबकि मंगलवार को तेज धूप ने दिनभर लोगों को परेशान किया। मौसम के उतार-चढ़ाव से सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। इन दिनों वायरल फीवर, टायफायड, फ्लू के अलावा मलेरिया जैसे मच्छर जनित बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आलोक प्रसाद ने बताया ओपीडी में इन दिनों वायरल से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज खांसी, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों के हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज कहते हैं कि बच्चों पर मौसम के बदलाव का सबसे अधिक असर पड़ता है। ऐसे में बच्चों की सेहत का पूरा ख्याल रखें। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। मच्छरों आदि से बचने के लिए उन्हें पूरी बांह का कपड़ा पहनाएं।
---------------------
यह बरतें सावधानी
- रात में खुले में न सोएं, मच्छरदानी जरूर लगाएं।
- सुपाच्य भोजन का सेवन करें, अधिक पानी पीएं।
- एसी में सोने और फ्रीज का पानी पीने से परहेज करें।
- मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करें
- सर्दी, खांसी, बुखार आदि आने के तुरंत बाद अस्पताल जाएं।
----------------------
बुखार के 16 सौ मरीज मिले
जिले में जनवरी से अब तक 16 सौ मरीज बुखार को मिले हैं। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि जिले में मलेरिया का कोई मरीज अब तक नहीं मिला है। बुखार के मरीजों का इलाज कराया जा चुका है। डेंगू, मलेरिया अथवा फीवर की सूचना के लिए विकास भवन स्थित सभागार व जिला अस्पताल के सीएमओ कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। डेंगू अथवा बुखार से किसी की भी मौत जिले में नहीं हुई है।
विज्ञापन
----------------------
बोले सीएमओ
वायरल मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक को अलर्ट किया गया है। दवाओं का पूरा इंतजाम है। इस बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
डॉ. अनूप कुमार, सीएमओ