{"_id":"571a7b994f1c1b087a8b565c","slug":"more-over-atms-cashless","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग पर एटीएम से रकम निकालने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के एटीएम शोपीस बन गए हैं। पिछले पांच दिनों से अधिकांश एटीएम ड्राई है। इस कारण इनके शटर गिरे हुए हैं। गिने-चुने चालू एटीएम पर सुबह से ही रकम निकालने वालों की लंबी कतारें लग जा रही हैं। रकम न मिलने से लोग परेशान हैं, मगर बैंकों की ओर से एटीएम के खाली होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। लगन के इस मौसम में एटीएम के दगा देने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
यह स्थिति पिछले पांच दिनों से है। शहर में कटरा चुंगी पर स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम एक सप्ताह से बंद है। कटरा पुलिस चौकी के निकट एसबीआई और एक्सिस बैंक का एटीएम भी पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं। कंपनी बाग स्थित आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के एटीएम खुले तो हैं पर उन पर सुबह से लंबी लाइन लगी है।
शहर के फौव्वारा तिराहे पर लगा एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक का एटीएम, कंपनी बाग का एसबीआई एटीएम, आंध्रा बैंक का एटीएम और एक्सिस बैंक का एटीएम, एपीएन पीजी कालेज के पास सेंट्रल बैंक का एटीएम, गांधीनगर में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम सहित शहर के नब्बे प्रतिशत एटीएम ड्राई है।
विज्ञापन
इनमें रुपया न होने के कारण एटीएम कार्ड धारकों को मुश्किलें उठानी पड़ रहीं है। इन दिनो लगन के कारण लोगों के घरों में मांगलिक कार्यक्रम है। ऐसे में लोगों को इस समय रुपये की सर्वाधिक आवश्यकता है, मगर एटीएम के काम न करने के कारण लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं है।
एटीएम से निराश लोग जब बैंकों में पहुंच रहे हैं तो उन्हें वहां भी लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सुबह बैंक खुलने के बाद लाइन में लोगों को रकम निकालने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद किसी तरह से रकम मिल पा रही है।
लगन के कारण अधिकतर उपभोक्ता केवल धन की निकासी कर रहे हैं, बैंकों में रुपये कम जमा हो रहे हैं और निकासी अधिक की जा रही है। रकम की डिमांड अधिक होने के कारण दिक्कत आ रही है। समस्या समाधान के लिए अन्य बैंकों के अधिकारियों से बात की जा रही है।
-जेएन त्रिपाठी, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई, गांधीनगर, बस्ती