{"_id":"669835d1b03ba294050efb34","slug":"monsoon-activity-will-increase-by-20-heavy-rain-expected-for-five-days-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120634-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 20 से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 20 से बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार
Thu, 18 Jul 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
- बुधवार को दिनभर छाए रहे घने बादल, छिटपुट बूंदाबांदी
- चालू हफ्ते के अंत से बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश न होने से पिछले 10 दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। जिले में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। उमस से मामूली राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई से फिर मानसूनी बारिश शुरु होगी।
जुलाई की शुरुआत में झमाझम बारिश कराने के बाद मानसून रास्ता भटक गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है। इसी कारण अन्य हिस्सा शुष्क होता जा रहा है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, फिलहाल कहीं-कहीं बूंदाबांदी होती रहेगी। मानसून की रफ्तार कुछ समय के लिए ही थमी है। यह 20 जुलाई से फिर सक्रियता बढ़ेगी। धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ेगा। 20 से 25 जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं।