फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monkey terror in Bhanpur town, passersby troubled

Basti News: भानपुर कस्बे में लंगूर का आतंक, राहगीर परेशान

Wed, 26 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror in Bhanpur town, passersby troubled
दर के हमले से घायल रजनीश कुमार फोटो स्रोत-संवाद - फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
भानपुर। कस्बे के पड़ाव पर कुछ दिनों से लंगूर ने आतंक मचा रखा है। वह कस्बे में राहगीरों पर अचानक हमला कर घायल कर दे रहा है। उसके हमले से अब तक करीब 10 से 12 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे में बजरंगी नाई की दुकान पर मामा के लड़के के साथ सोनहा थाना क्षेत्र के मझौवा रामप्रसाद गांव से दोपहर 3:30 बजे बाल कटवाने आए रजनीश कुमार (21) पर लंगूर बंदर ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में तीन टांके लगाने पड़े। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि भानपुर से रोजाना एक-दो लोग बंदर के हमले से घायल होकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रजनीश के अलावा मंगलवार की दोपहर को भी सोनहा थाना क्षेत्र के भैसहिया निवासी महेश कुमार (31) भी बंदर के हमले से घायल होकर सीएचसी आए थे। उधर, बंदर के बढ़ते आतंक से परेशान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बंदर के अचानक लोगों पर हमला कर देने से कस्बे के व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
नपा क्षेत्र में बढ़ गया बंदरों का आतंक, छत पर जाने से डर रहे नागरिक

बस्ती। बंदरों के आतंक से शहरवासी परेशान हैं। शहर के आसपास खेतों और शहर के हर गली-मोहल्ले में बंदरों का धमाचौकड़ी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मड़वानगर हो या फिर रौता चाहे अन्य मोहल्ला बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। प्रतिमा श्रीवास्तव, निधि, सुधांशु सिंह, नीलम, सुमन ने बताया कि रोज सुबह बंदरों का झुंड कहां से आ जाता है समझ नहीं आ रहा। बंदरों की डर की वजह से छत पर जाना मुश्किल हो जाता है, कई लोग तो यहां बंदरों की वजह से जख्मी भी हो चुके हैं। निधि बताती हैं कि सुबह निकलते समय अक्सर बंदरों का झुंड ऐसे ही बीच सड़क पर आ जाती है, एक बार तो लोगों ने बचा लिया। मड़वा नगर निवासी उदय शंकर बताते हैं कि घर के छत और बाउंड्रीवाल पर कटीले तार लगा रखे हैं फिर भी इन पर कोई असर नहीं पड़ता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed