फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mohit was murdered only after kidnapping, body thrown in Kuano

Basti News: अपहरण के बाद ही कर दी थी मोहित की हत्या, कुआनो में फेंका शव

Thu, 18 Jul 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mohit was murdered only after kidnapping, body thrown in Kuano
- एसपी ने किया अपहरणकांड का खुलासा, गैंगस्टर एक्ट में भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- निवर्तमान छात्र अध्यक्ष समेत तीन की गिरफ्तारी के बाद खुला पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच दिन पहले अगवा किए गए मोहित यादव की उसी दिन हत्या कर दी गई थी और आरोपियों ने शव कुआनो नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने वारदात में शामिल निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को मामले का खुलासा कर दिया।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को बताया कि मोहित अपरणकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि मोहित यादव ने नामजद आरोपी सत्यम का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार रुपये भी ले चुका था लेकिन वीडियो डिलीट नहीं किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सत्यम ने आदित्य विक्रम सिंह आदि से वीडियो डिलीट कराने के लिए मदद मांगी। इसके बाद 12 जुलाई की दोपहर में आरोपियों ने मोहित का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में एपीएन पीजी कॉलेज के निवर्तमान अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह और अन्य ने बताया कि माेहित का अपहरण करके उसे कुआनो नदी के किनारे ले जाकर मारापीटा। मौत हो जाने के बाद शव नदी में फेंककर भाग गए थे। पुलिस तीन दिन से माेहित का शव एसडीआरएफ की टीम के साथ कुआनो में तलाश रही है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पहले से दर्ज केस में हत्या और शव गायब करने की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात आरोपी गिरफ्तार, 11 अन्य की तलाश जारी
एसपी ने बताया कि जांच में 18 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें सात को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य 11 की तलाश की जा रही है। निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह निवासी चंगेरवा बाबु थाना लालगंज के साथ प्रेरित पाल उर्फ गोरख निवासी भरवलिया थाना लालगंज और अनुद्राक्ष पाण्डेय निवासी डोमसरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल थार गाड़ी, बाइक और मोबाइल आदि बरामद किया गया है।

मामले के खुलासे के बाद तुड़वाया अनशन
मामले के खुलासे के बाद एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी शास्त्री चौक पर चल रही सपा नेताओं की भूख-हड़ताल खत्म कराने पहुंचे। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी के अलावा मोहित के भाई मनीष को एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, शेष 11 का नाम प्रकाश में आ चुका है। जल्द ही सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। एसपी ने मनीष को पानी पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।

पुलिस व सरकार को कोस रहीं मां और बहन
मोहित यादव की हत्या होने की जानकारी होने पर उसकी मां और बहन पूजा सन्न रह गईं। भाई मनीष के मुंह से बोल ही नहीं फूट रहे थे। बहन और मां पुलिस को कोस रही थीं। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ भी बहन ने भड़ास निकाली। कहा कि, अगर पुलिस समय पर सक्रिय हुई होती तो उसके मोहित की हत्या नहीं होती।



मकान मालिक ने दर्ज कराया था केस

कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 12 जुलाई को दोपहर दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर में मारपीट और तोड़फोड़ की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मोहित यादव, जो उनके यहां किराए पर कमरा लेकर रहता था, उसे आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान और उनके अन्य साथी कमरे में घुस कर मार रहे थे। मोहित बचने के लिए बाथरूम में घुसा तो आरोपी उसे वहां से खींचकर नीचे ले गए। कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर लाकर गाड़ी में बंदकर लेकर भाग गए। पुलिस ने अवनीश की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed