फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mohit murder case: Now CBCID will investigate the case

मोहित हत्याकांड : अब सीबीसीआईडी करेगी केस की जांच

Thu, 19 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mohit murder case: Now CBCID will investigate the case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मोहित यादव का अपहरण कर हत्या करने के मामले की तफ्तीश अब सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। कोतवाली पुलिस की जांच पर परिवार के लोगों ने सवाल उठाए थे। आरोप लगाया जा रहा था कि विवेचक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं।
साक्ष्य संकलन में भी खामी की शिकायत की थी। ऐसे में शासन के निर्देश पर केस को सीबीसीआईडी को सौंप दिया गया है। इससे पहले क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर तफ्तीश सौंपी गई थी।
विज्ञापन

एसआईटी ने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया था। इसी बीच परिवार के लोगों ने शासन में प्रार्थनापत्र दिया कि इस जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए केस सीबीसीआईडी को सौंप दी जाए। इस केस में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि केस की सभी पत्रावली सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। कुआनो मथने के बावजूद नहीं मिला शव ःगिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया था कि मोहित की पिटाई के दौरान मौत हो गई है। मगर, उसके शव को कहां फेंका गया, इसकी पक्की जानकारी कोई नहीं दे पाया था।
सभी यह कहते रहे कि इलहान, प्रिंस और अभिषेक ही अंतिम समय तक मोहित के साथ थे। वे लोग कुआनो नदी में शव फेंकने की बात कहकर निकले थे। मगर, किस जगह शव फेंका गया इसका पता नहीं है। अनुमान के आधार पर चंगेरवा से बानपुर तक कई दिनों तक कुआनो नदी को एसडीआरएफ की टीम ने मथा। मगर, शव का पता नहीं चल पाया। बाद में इलहान की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चंगेरवा गांव से करीब एक किमी पश्चिम स्थित पुल से शव को नदी में फेंका गया था। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से कई दिनों तक तलाश की। फिर भी कामयाबी नहीं मिल पाई।

कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में अविनाश सिंह के मकान में किराये पर रहने वाले मोहित यादव की 12 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। मकान मालिक ने पांच नामजद व अन्य पर केस दर्ज कराया था। ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed